Showing posts with label Sun-Moon-Star. Show all posts
Showing posts with label Sun-Moon-Star. Show all posts

October 8, 2012

Wish on a falling star

सूरज के साथ आपके सिराहने बैठ
हम बस आपको निहारा करें
और आपकी नींद भरी मुस्कानों से
हर नई सुबह को हारा करें

उस हंसी को कहीं अन्दर छुपा
सारा दिन आपको सोच गुज़ारा करें
शाम को फिर घर वापस आ
इन मुस्कराहटों पे फिर दिल वारा करें

May 7, 2012

The starry night


stars in her eyes
she gazed at the sky
it was a dark night
and the stars lit her face
like a moon in flesh and blood

the endless canopy above
and infinite darkness below
she spread out her arms
to feel the vastness of it all
an angel floating on ether

we clung to each other
felt the currents of time
and as the clouds crossed the moon
throwing shadows on our faces
we were at one with our good/bad selves

a gust of freezing wind
sent a shiver down my spine
and i snuggled closer to her
she was all the warmth i ever needed
the cold night couldn't have been more pleasant

i wish i could reach out
and pluck a handful of stars
to shower her with
to bring to life all her dreams
and be her hero forever

my world in my arms
i was up there in the clouds

November 21, 2011

round the mulberry bush


every morning and every evening
the sun and the moon, they
stand at their doorsteps and
with a wistful look in their eyes

resigned to a fate of
eternal damned separation
and two moments of love
in a twenty-four-hour day

----------------

क्या कहते होंगे चाँद और सूरज
जब दिन/रात भर के बाद
एक दूसरे को देखते होंगे?

दिन/रात का सिरा थामे
कब से घूम रहे साथ
जाने कब होंगे पूरे
हमारे फेरे सात

------------------

 


August 9, 2011

tea-off!



तारों की छलनी से
रात का अँधेरा छान
सूरज ने सुबह की
गरमागरम चाय परोसी है

अब नींद के चक्कर में
आप आँखें मीचे रह गए
और चाय ठंडी हो जाये
तो सूरज थोड़े ही दोषी है!

Photo by Basu.


June 22, 2011

gift horse and the looking in the mouth :)

रात की चादर ओढ़े हम जागते रहे
तारों संग बेसिरपैर बातें करते रहे
और अब हमें जोर की नींद आई है
शुक्र है सुबह रौशनी का लिहाफ लायी है

------

रौशनी का लिहाफ ओढ़ हमने सोचा
अब अँधेरे से डरना बंद हो जायेगा
चमक से आँखें कुछ ऐसी चुंधिया गयीं
उजाले में नहाये नींद को तरसते हैं


May 15, 2011

job description


दिन भर रौशनी के
महीन धागे चुन
सोचो चाँद क्या करता
रातों में ठाने धुन
जिन टूटे तारों पे
आपने अपने सपने देखे
चाँद वापस उन्हें
आसमान में टाँके
क्यूंकि ख्वाब आपके
पूरे तो ज़रूर होंगे
पर आसमान में छेद भी
अच्छे नहीं लगेंगे

April 15, 2011

wakey wakey!


सुबह आँखें मलते
मैंने पूछा सूरज से
शर्म नहीं आती जगाते
हर सुबह नींद से
माना कि नौकरी करना
तुम्हारी मजबूरी है
पर सपने देखना
भी तो ज़रूरी है!

March 15, 2011

scrawl and scribble



i had a four-day training session where, out of boredom, i drew some random stuff :P

March 3, 2011

reality bites


बड़ी शिद्दत से हमने कभी
की थी उजालों की ख्वाइश
सोचा था होगा हमारा सवेरा
और किरणों की बारिश
पर शामों में सारे
अरमान धुल से गए
अँधेरे में हम कहीं एक
परछाईं बने रह गए

January 23, 2011

मोहब्बतें


सूरज की आँखों से

दुनिया जाने कैसी दिखती होगी
दो रंगों में बंटी
आधी काली, आधी सफ़ेद दिखती होगी
सूरज की आँखों से
कुछ छुप ना पाता होगा
जितनी बुरी, जितनी अच्छी, जैसी भी
दुनिया का नक्शा दिख जाता होगा
सूरज फिर भी चक्कर काटे
धरती संग दिन रात बांटे
दोनों का गहरा नाता है
सूरज ये रिश्ता खूब निभाता है
बस यही प्यार की कहानी है
धरती सूरज की दीवानी है
जो जैसा है, बस उसको ही चाहे
तो कोई क्यूँ ना वापस प्यार निबाहे?

December 13, 2010

OCD

शैतान चाँद रोज़ रात
पोटली भर अनगिनत तारे
इधर उधर यूँ ही बिखरा
सारा आसमान गन्दा करता है
फिर सुबह बेचारा सूरज
गुस्से में लाल हो कर
हाथ में झाड़ू लिए
सब तारे साफ़ करता है

November 28, 2010

no contingency planning



i stole some stars
and hid them in my cupboard
waiting for you to come
so i could share them with you
we would sit there
and i would bring out the stars
look at your shining face
and your happy eyes
and your sparkling smile

but it all ended in nought
you chose the daytime
to come visit me
and all my stars
were just ugly rocks in your hands.

i stole the phrase ''stolen stars'' from this beautiful piece.


January 5, 2010

गरीबी की कहानी


टिमटिमाते टिमटिमाते कभी

अँधेरे में धंस गायब हो जाते हैं
तारों पे भरोसा मत करना
जब ज़रुरत पड़ती है कतरा जाते हैं

इंसान बेचारा चाह कर भी
कुछ कहाँ कर पाता है
रात के सारे हिसाब वो रखें
उनके पास सपनों का खाता है

तो भईया लो, सारे सपने
चमकीले साहूकार गिरवी रखें
और जब डूबते दिल को ज़रुरत पड़े
दूर से चोर सारे ठेंगा दिखावें

inspired by a song from the movie ishqiya :)


November 13, 2009

supply-demand gap


i wonder why
the shooting stars
never dry up
every time i think
i'm done with dreaming
there's a shooting star
burning through the sky
asking for a wish

i once thought
i'd had too many already
and i wouldn't wish
upon the shooting star
but then it hung right there
stuck in the sky
helpless, puppy-eyed
looking at me
and i had to

so i became the wanderer
running away
from wish-hungry stars
i know it's foolish
trying to run away
from the sky above
but i have to

each wish is a candle
i have to keep lit
and protect from
all the winds and rains
and even though
i have a stupid heart
to wish on every star
but for all those candles
i only have two hands

[image by Crazy]

November 10, 2009

miscommunication


उसे घेर बैठे
तकते रहे रात भर
सुबह मुंह लटकाए
चले गए अपने घर
चाँद ने सोचा उन्हे
कहने की ज़रूरत नही
तारे सोचते रहे उसने
कुछ कहा क्यों नही

-------------

अनकही बातों का
सूनापन लादे
चलने का दर्द
सहा नही जाता
कहते हैं
कह देने से
ना कह पाने का
गम नही सताता

-----

October 11, 2009

फ़िर मिलेंगे :)


तारों की छलनी से
छन कर आती चांदनी की
उजली किरणों की आड़ में
तेरे चेहरे की चांदनी को तकते
एक वो रात गुजारी थी
हाथों में तेरा हाथ
मुट्ठी में तारों का एहसास
कुछ कहती पलकों की थिरकन
शैतान सी कौंधती माथे की शिकन

-----

हर रात तारों को तकते
उस रात को सोचते हैं हम
मुस्कराते हुए फ़िर मिलने की सोच
हाथों की लकीरों में
उस रात के तारों के निशाँ
खोजते रहते हैं हम

----------

वो देखो चाँद कह रहा है
तुम भी उधर अपनी हथेली
ऐसे ही देख रही हो
मेरी उँगलियों की लिखी कहानी में
कुछ अपने शब्द जोड़
मेरी तरह मुस्करा रही हो

-----

उस रात के तारे सारे
जाने फ़िर मिलें ना मिलें
पर जाने क्यों मुझे भरोसा है
अगली बार जब हम मिलेंगे
तुम्हारी आंखों में फ़िर वही
रौशनी की परछाईयाँ दिखेंगी

-----

जल्दी कोई मिलने का बहाना निकालो
कि अब दूरी का दर्द खलने लगा है
आज की रात फ़िर वही रात हो
ये सोच सूरज भी जल्दी ढलने लगा है

------

October 8, 2009

surprise!!


मेरे सारे बादल जाने क्यों
सूरज से जा मिले हैं
मैं कहता हूँ मुझसे बातें करो
वो कहते हैं कि लब सिले हैं

नारंगी शामों में जाने वो
क्या खिचडी पकाते रहते हैं
मैं कुछ बोलूँ तो
चुप रहने को कहते हैं

पर मुझे पता है
क्या साजिश हो रही है
कल बारिश के आने की
घड़ी हो रही है

वो सब मिल कर कल
मुझे बारिश से मिलवायेंगे
फ़िर हम सब मिल कर
भीग भीग गायेंगे

[photo by basu. taken somewhere near dharmasala]

October 6, 2009

gift of the magi


अब अन्दर के अँधेरे की खैर नहीं
मेरे पास अपना एक दीया है
कल रोती आँखों से आंसू पोंछ
मेरे तारे ने रौशनी का टुकडा दिया है

September 17, 2009

ragging


काली चादर से ढक उसे
रात भर धुनते हैं तारे
तभी सूरज लाल आंखों से
सुबह दुखते पाँव पसारे
पिटाई की सोच ही वो
इतना घबरा जाता है
शाम होती नही कि उसका
रंग फ़िर धूमिल हो जाता है

September 8, 2009

let us see now!!


मैं सो जाता हूँ बातें करते
और बदमाश तारे गायब हो जाते हैं
सुबह होते ही जाने कहाँ
अपनी अलग दुनिया को चले जाते हैं
ये शैतानी मुझे बिल्कुल नही भाती
कल से मैं इसका इंतजाम करूंगा
देखता हूँ फ़िर कहाँ जाते हैं सारे
सोते वक्त आसमान में ताला लगा दूँगा