Showing posts with label nursery rhyme. Show all posts
Showing posts with label nursery rhyme. Show all posts

April 11, 2009

lighted night


एक जुगनू मेरा दोस्त है
रोज़ रात को आता है
जब सब सो जाते हैं
वो मुझसे बतियाता है
चादर ओढे मम्मी से छुपके
हमलोग कहानियाँ बनते हैं
कुछ अंधेरे से, कुछ उजाले से
सुंदर परछाईयाँ सजाते हैं
फ़िर जुगनू उड़ जाता है
कल आने को कह जाता है
अंधेरे में साथ देने वाला
जुगनू मुझे बहुत भाता है

April 9, 2009

cadbury calling


मम्मी मम्मी भूख लगी
चॉकलेट खाने की ख्वाइश जगी
रूखा सूखा चावल दाल
अत्याचार की यही है मिसाल
अब थोड़ा प्यार हो जाए
एक मीठा चॉकलेट हो जाए

antz


चींटी चीनीखोर है
मेहनती चटोर है
थोडी चीनी खाती है
लाइन बड़ी लगाती है
कोई जा कर उसे समझाए
स्वाद और भी आजमाए


fish fry


मछली जल की रानी है
पीती केवल पानी है
आगे पीछे ऊपर नीचे
तैरती बिन आँखें मीचे
मछली बड़ी प्यारी है
मेहनती बहुत सारी है
चुपचाप बिना किए कोई बात
भोजन ढूंढती दिन और रात
मेहनत की रोटी खानी है
उसकी यही कहानी है
सुंदर सलोनी सायानी है
मछली जल की रानी है