July 22, 2009

story books


कल किसी पुरानी किताब से

हमारा वो सूखा पत्ता मिला
पीपल की छाँव तले हमने
जो चुन चुन सजाये थे
उन हसीं ख्वाबों की राख का
छोटा सा टुकडा मिला

उसी किताब के पिछले पन्ने पे
तुम्हारे नामों का एक चिटठा मिला
दिन भर तुमको सोच सोच
खुद-ब-खुद चलते हाथों का लिखा
जाने कितने दिनों पहले का
ख़ुशी का छोटा बुलबुला मिला

देखा तो अब भी हमारी किताबों के
पन्ने तुमसे ही रंगे होते हैं
याद नहीं कब लिखा था उन्हे
क्या सोच रहा हूँगा उस वक़्त
पर तुमको जब ना सोचूँ
ऐसे लम्हे कम ही होते हैं

कल चरचराते पन्नों के साथ
नामों के निशाँ भी मिट जायेंगे
आज थोड़े हैं और कल शायद
हम तुम्हारे कुछ ना रह जायेंगे
पर सोचते हैं क्या हम कभी
तेरी यादों से दूर जा पाएंगे

inspired by this post and the following lines from the song pahli baar mohabbat from kaminey.

याद है..
पीपल के जिसके घने साए थे
हमने...
गिलहरी के जूठे मटर खाए थे

July 20, 2009

give and take

एक तितली से मैंने
कुछ रंग मांगे हैं
उजली बदरंग जिंदगी के
कुछ नए ढंग मांगे हैं
कि भारी मन पीछे छोड़
हवाओं से नाता जोड़
उड़ जाऊं दूर कहीं
छोड़कर ये बंजर ज़मीन
फिर तितली कि बातें सुन
उसके संग सपने बुन
कल मैं भी जी जाऊँगा
किसी को रंग दे पाऊँगा

where do you live?

it seems vodafone accepts only two documents as address proof - voter card and driving license. no rental agreement and no bank pass book.

this means that it's impossible for someone who has recently moved to the city to get a vodafone connection.

and on their site, they mention a list of some 10 documents. both rental agreement and bank pass book figure in that list.

initially i thought, it was just one vendor taking extra care. but this was confirmed by 2-3 more, with one even saying that the vodafone people returned an application that had a bank pass book xerox as address proof!

what logic is this?

[i'm writing to the jharkhand customer care cell. let's see if the famous 'happy to help' slogan works :P]

July 18, 2009

:D :D


bye bye dialup. welcome broadband :) :) :) :)

July 16, 2009

1-to-1 relationship


एक तारे से मैंने पूछा

डरते नही भीड़ में
छोटी सी बाती ले
उजले समंदर में

उसने कहा:
साथी एक धरती पर

मैं अकेला नही यहाँ
मेरा ख्याल है उसे
राह तकता वो मेरी वहां
मैं बुझ गया तो
उसे ख़बर हो जायेगी
तारों के आकाश में
उसकी रौशनी कम हो जायेगी

July 15, 2009

windows ki jai ho :)


faced this problem today and i thought it might be just with XP. But apparently, it has stayed on in vista and windows 7 too!!


toolongfortherecyclebin.png

9999

July 14, 2009

हाथ फैलाये


वक्त की रेत में..
धंस कर देखा है..
कितने अनजानों के संग..
हंस कर देखा है..
चलते चलते पैरों के..
तलवे घिस गए हैं..
इंतज़ार है उस दिन का..
जब कह सकें मुस्करा के..
हाँ, हमने भी कभी..
कहीं कोई अपना देखा है

the other side of the coin


the good thing about premature hairfall is that you won't have to make the difficult choice of dyeing-vs-not-dyeing :)

July 13, 2009

bastard


अधूरे रह जाते हैं जो
और रात साथ सोते हैं
आँखों के कोने में बस
बिन बात के रोते हैं
खुशियों के फूलों में
कांटे कई बोते हैं
मन में गडे-मारे ख्वाब
बडे ही कमीने होते हैं

[the music of kaminey is pretty good]


July 6, 2009

starry eyes


सितारों से मैंने पूछा
आप दिन में कहाँ चले जाते हैं
वो बोले बस आस पास ही
तुम्हारे साथ ही रहते हैं
रात वाले सारे सुन्दर सपने
दिन में हम पकडे रहते हैं
रात बंद आँखों के बाहर बैठ
दिन में आँखों में ही बस जाते हैं
कुछ रात वालों के साथ
दिन के सपने भी दिखाते हैं
क्योंकि खुली आँखों से देखे सपने
हाथ की लकीरें बनाते हैं
और तारों को पाने की राह
तारे ही बता पाते हैं